पढाई करते समय किन -किन बातों का ध्यान देना चाहिए ?
हैलो दोस्तों !
आजकल हम पढाई काफी मेहनत करने के बाद भी हमें समझ में नहीं आता जिसकी वजह से हामें बाद में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है !कभी कभी तो हम इतना ज्यादा पढाई कर के एग्जाम में उतना नंबर नहीं ला पातें ,जिसकी वजह से हमें काफी निराशा होती है !जिसका वजह कहीं न कहीं ये गलतियाँ जरुर होती है जिन्हें हम अनदेखा कर के आगे बढ़ जाते है तथा उन गलतियों पर थोडा भी ध्यान नहीं दे पातें हैं !ये गलतियाँ अक्सर उन लोगों से होती है सोचतें है कि एक ही दिन में सारे किताबों को पढ़ लिया जाये तथा उसके कंठस्थ याद करने कि कोशिश किया जाए ! ऐसा करना बिलकुल गलत है !नीचे कुछ टिप्स और ट्रिक दिया गया है जिससे आपको बहुत सहायता मिलेगी !
1.एक दिन एक विषय :-
दोस्तों जहाँ तक संभव हो आप एक दिन में एक ही विषय का अभ्यास करें ! इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगी क्योकि हमारा दिमाक जब किसी एक चीज पर जोर डालने लगता है तो उस चीज को दिमाक में बैठने का बहुत ज्यादा चांस होता है ! और जिससे आप भटकेंगे भी नहीं ! बहुत जरुरत हो तो ही मल्टीपल सब्जेक्ट्स का चूज करें नहीं तो उसे अवॉइड करें ! जहाँ तक हो सके आज जिस टॉपिक को उठायें उसे ख़त्म करने के बाद ही ब्रेक लें !
2.किसी टॉपिक को स्किप ना करें:-
बहुत लोग ऐसे होतें है कि एक ही सब्जेक्ट का कई टॉपिक स्किप कर जातें है ! और बाद में वह पूरी तरह से समझ नहीं पातें ! इसका सबसे बड़ी वजह ये होती है कि किसी एक सब्जेक्ट पर हर एक टॉपिक हर अगले टॉपिक का रुख बताता बताता है तथा आने वाले अगले टॉपिक को आसान बनाता है ! इसलिए किसी भी सब्जेक्ट्स का हर एक टॉपिक को पढ़े ! अगर ज्यादा नहीं तो थोडा ही सही क्योकि इससे ये फायदा होता है कि आने वाले अगले सफ़र का रास्ता आसान हो जाता है !
3.आवश्यकता से अधिक ना पढ़ें :-
सबसे बड़ी बात होती है कि पढ़ाई कभी भी आवश्यकता से अधिक नहीं करनी चाहिए ! क्योकिं ज्यादा पढ़ लेने से कभी कभी अपने में ही समझ नहीं पाते कि हम किस टॉपिक में क्या पढ़ा है ? और ज्यादा पढ़ने से एक दिक्कत ये आती है कि हमेशा दिमाक पर जोर पड़ता है जिससे दिमाक नई नई चीजो को इकठ्ठा करता रहता है ! तो हो सकता है कि जो टॉपिक हम पढ़े है वो बाद में कही भूले न ! इसलिए जितना आवश्यक हो कोशिश करें कि उतना ही पढ़ा जाए !
FOLLOW ME
4.टाइम का गैप दें :-
जहा तक कोशिश करें कि हर एक घंटे के बाद थोडा सा गैप दे और अपने आप को रिलेक्स करें ! इससे ये फायदा होता है कि टॉपिक वाइज अच्छे से कवर होगा और आपके दिमाक को थोडा रेस्ट भी मिलेगी ! और आपका टॉपिक भी काफी आसानी से क्लियर होगा !
5.अपने खुद का नोट्स बनाएं :-
सबसे अच्छी आदत ये है कि आप जिस टॉपिक को पढ़ रहें है उसका एक नोट्स आप अपने समझ के लिखे ! मतलब ये कि आपने क्या उस टॉपिक से समझा उसे नोट्स में लिखतें रहें !
6. टाइम का रखे ध्यान :-
पढ़ते वक्त समय का बोध होना बहुत जरुरी होता है ! प्रत्येक टोपिक को कुछ ना कुछ समय दें !इससे ये फायदा होगा कि हर एक टॉपिक टास्क कि तरह पूरा होता रहेगा तथा हर एक टॉपिक पर पूरा -पूरा फोकस रहेगा ! ऐसा करने से ये आपका एक प्लस पॉइंट रहेगा!
7.खुद को रखें DND मोड :-
पढाई करते समय जहाँ तक संभव हो किसी चीज का लगाव न करें पढ़तें वक्त ! बस आपके पास किताब कापी और पेन के अलावा कुछ ना रखे तथा शांत माहौल में पढाई करें ! क्योकि जब माहौल शांत रहेगा तो हमारे द्वारा पढ़े गए त्पोइक अच्छे से समझ आएगा ! हो सके तो आप पढ़ते वक्त अपने फॅमिली को भी साइड कर दें !
तो उम्मीद करता हूँ दोस्तों कि आपको ये जानकारी थोड़ी पसंद आई होगी !कोई भी डाउट है तो कमेंट करें ,तुरन्त रिप्लाई मिलेगी ! ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें ,धन्यवाद ! जय हिन्द !

Comments
Post a Comment